देश की खबरें | कोविड-19 प्रबंधन में गुजरात ने उल्लेखनीय प्रगति की है : हर्षवर्धन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में गुजरात ने उल्लेखनीय प्रगति की है। कभी बुरी तरह प्रभावित रहे इस राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर अब 90.57 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन में गुजरात ने उल्लेखनीय प्रगति की है। कभी बुरी तरह प्रभावित रहे इस राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर अब 90.57 फीसदी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
उन्होंने राज्य को हर दस लाख की आबादी पर 77,785 कोविड-19 जांच कराने के लिए बधाई भी दी। देश में प्रति दस लाख की आबादी पर औसत 68,901 लोगों की जांच हो रही है।
यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल और राज्य के जिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि सर्दी का मौसम और त्योहार के लंबे मौसम के कारण कोविड-19 का खतरा बढ़ सकता है।
एक सरकारी विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया गया, ‘‘वर्तमान में करीब 7,72,000 लोगों का इलाज चल रहा है जो करीब एक महीने से दस लाख से कम का आंकड़ा है। दिन में करीब 55,722 मामले सामने आए जबकि 66,399 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। संक्रमण के दोगुना होने का समय 86.3 दिन हो गया है और देश में जल्द ही समग्र रूप से दस करोड़ जांच का आंकड़ा पार कर जाएगा।’’
यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.
गुजरात में कोविड-19 प्रबंधन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘पहले सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में एक होने से लेकर 90.57 फीसदी की ठीक होने की दर तक पहुंचने में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है जबकि भारत में ठीक होने की औसत दर 88.26 फीसदी ही है।’’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में बताया कि हर्षवर्धन ने जूनागढ़ और जामनगर जिलों में किए गए एहतियाती उपायों का भी जायजा लिया जहां पिछले कुछ हफ्ते से संक्रमण की संख्या में इजाफा हुआ है।
आगामी त्योहारी मौसम में तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्मयंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न गतिविधियों को सुरक्षित तरीके से करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। बस से अहमदाबाद आने वाले लोगों की जांच शहर के बाहर की जा रही है और कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर उन्हें पृथक-वास केंद्रों में भेजा जा रहा है।’’
नीरज नीरज पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)