देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,515 मामले सामने आये, नौ और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 1,515 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,917 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 नवम्बर गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 1,515 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,917 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले राज्य में 25 सितंबर को एक दिन में सर्वाधिक 1,442 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | Rok-Tok Abhiyan and Yamraj-Chitragupt: कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में कलाकारों ने ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ बन लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति किया जागरूक, देखें वीडियो.

विभाग ने बताया कि कोविड-19 से दिन के दौरान नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,846 पहुंच गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी अवधि में स्वस्थ हुए 1,271 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,78,786 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन: 21 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में अब तक 71,71,445 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोविड-19 से शनिवार को अहमदाबाद में पांच, सूरत में दो, राजकोट और गीर सोमनाथ जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में इस समय 13,285 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी