देश की खबरें | स्कूल खोलने को लेकर सभी की राय लेने के बाद फैसला लेगी गुजरात सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा ने सोमवार को कहा कि उनका विभाग राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले सभी की राय लेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 19 अक्टूबर गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा ने सोमवार को कहा कि उनका विभाग राज्य में स्कूल खोलने को लेकर कोई अंतिम फैसला लेने से पहले सभी की राय लेगा।

चूड़ासमा ने गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दिया कि स्कूलों को और अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश पर लगातार हमलावर हैं चिराग पासवान, कर रहे है सवालों की बौछार, ट्वीट देख JDU कार्यकर्ताओं को आ सकता है गुस्सा.

कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। कई शिक्षण संस्थान अकादमिक सत्र को जारी रखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं ले रहे हैं।

चूड़ासमा ने कहा, ''कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हुए छह महीने हो गए हैं। कभी न कभी तो हमें स्कूल खोलने होंगे। लेकिन राज्य सरकार अपनी मर्जी से यह महत्वपूर्ण फैसला नहीं लेगी।''

यह भी पढ़े | Noida Murder: नोएडा में महिला की हत्या, आरोपी पति बच्चे को लेकर फरार.

मंत्री ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सबसे महत्वपूर्ण राय स्वास्थ्य मंत्रालय की होगी।

उन्होंने कहा, ''आने वाले दिनों में हम परिजनों, छात्रों, स्कूल मालिकों, शिक्षकों और प्रमुख शिक्षाविदों की राय लेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की राय महत्वपूर्ण होगी।''

मंत्री ने कहा कि वह स्कूल खोलने को लेकर अंतिम फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और पूरे मंत्रिमंडल के साथ चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now