एजेंसी न्यूज

गुजरात सरकार ने दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये ऋण की योजना शुरू की

आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना (एजीएसवाई) के तहत ऋण देने वाले बैंकों को छह प्रतिशत ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों और निम्न मध्यम आय वर्ग के तहत आने वाले समाज के लोगों की मदद करना है।

गुजरात सरकार ने दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये ऋण की योजना शुरू की
जमात

अहमदाबाद, 14 मई गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को एक योजना की घोषणा की जिसके तहत निम्न मध्यम आय वर्ग के लोग एक लाख रुपये का गारंटी-मुक्त ऋण बैंकों से दो प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ले सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य लोगों को सामान्य जीवन शुरू करने में मदद करना है जो कोविड-19 लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुआ है।

आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना (एजीएसवाई) के तहत ऋण देने वाले बैंकों को छह प्रतिशत ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों और निम्न मध्यम आय वर्ग के तहत आने वाले समाज के लोगों की मदद करना है।

योजना नियमों के तहत ऋण की अवधि तीन वर्ष की होगी और किस्त का भुगतान ऋण प्राप्त होने के छह महीने बाद ही शुरू होगा।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का एक पैकेज दिया है। राज्य सरकार ने भी छोटे व्यापारियों, कुशल कामगारों, आटोरिक्शा मालिकों, इलेक्ट्रीशियन और नाइयों आदि के लिए आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना शुरू करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों ने ऐसे लोगों के लिए लगभग 5000 रुपये की सहायता की घोषणा की है। हालांकि हमारा विचार है कि इतनी कम राशि से उनका जीवन सामान्य नहीं होगा।

रूपाणी ने कहा, ‘‘करीब 10 लाख ऐसे लोगों को बैंकों से एक लाख रुपये का ऋण दो प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर मिलेगा जिससे वे अपना जीवन नये सिरे से शुरू कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि ऋण आवेदन के आधार पर मुहैया कराये जाएंगे जिसमें किसी गारंटी की जरूरत नहीं होगी।

रूपाणी ने कहा कि शेष छह प्रतिशत ब्याज का भुगतान राज्य सरकार बैंकों को करेगी। ऐसे ऋणों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उन्होंने कहा कि मूलधन और ब्याज का भुगतान मंजूर होने के छह महीने के बाद शुरू होगा।

उन्होंने कहा राज्य सरकार आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना के बारे में और विस्तृत जानकारी कुछ दिनों में पेश करेगी। यह ऋण उन सभी को मुहैया कराया जाएगा जिन्हें इसकी जरूरत है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).