एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात : सूरत में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत जिले में एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले एक श्रमिक ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात : सूरत में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म

सूरत, 13 अक्टूबर गुजरात के सूरत जिले में एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले एक श्रमिक ने चार साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को उसके घर के पास से अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया और फिर घायल अवस्था में बच्ची को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया।

सहायक पुलिस आयुक्त जे के पांड्या ने कहा, " घर के बाहर खेलते समय बच्ची के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शिकायत के आधार पर लापता बच्ची का पता लगाने के लिए जल्द ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।"

अधिकारी ने कहा, " लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद बच्ची अपने घर से लगभग तीन किमी दूर मिली और बुरी तरह से घायल थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।"

चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की। पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).