देश की खबरें | गुजरात : गांधीनगर जिला में फार्मा कंपनी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के गांधीनगर जिले में फार्मास्यूटिकल कंपनी की एक ईकाई के भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई।

अहमदाबाद, छह नवंबर गुजरात के गांधीनगर जिले में फार्मास्यूटिकल कंपनी की एक ईकाई के भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की मौत जहरीली गैस की वजह से हुई।

गांधीनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश मोद ने बताया कि घटना कलोल तालुका में दवा कंपनी के एक अपशिष्ट शोधन संयंत्र में आज दोपहर में हुई।

मोद ने बताया, “चूंकि आज संयंत्र बंद था, प्रबंधन ने टैंक को साफ करने का फैसला किया था, जहां मल शोधन के लिए भेजे जाने से पहले कारखाने के तरल कचरे को संग्रहीत किया जाता है। हालांकि, टैंक में शायद कोई तरल कचरा नहीं था, लेकिन मजदूरों को इसके अंदर जहरीली गैस की मौजूदगी का पता नहीं था।”

उन्होंने बताया कि एक मजदूर टैंक के भीतर बेहोश हो गया जिसके बाद चार अन्य उसे बचाने के लिए एक के बाद एक अंदर घुसते गए और जहरीली गैस की वजह से आखिरकार पांचों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी के मालिकों ने अपने मजदूरों को किसी तरह का सुरक्षा उपकरण या मास्क नहीं उपलब्ध कराए थे।

मोद ने बताया कि मृतकों की पहचान विनय, शाही, देवेंद्र कुमार, आशीष कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\