देश की खबरें | गुजरात: राजकोट में तीन मंजिला शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक कर्मचारियों को निकाला गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में ‘फर्नीचर’ के तीन मंजिला शोरूम में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लगने के बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को मौके से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राजकोट (गुजरात), 22 जून गुजरात के राजकोट शहर में ‘फर्नीचर’ के तीन मंजिला शोरूम में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लगने के बाद 50 से अधिक कर्मचारियों को मौके से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि माव्दी इलाके में स्थित ‘फर्नीचर’ के शोरूम में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
राजकोट के दमकल विभाग के अधिकारी आई. वी. खेर ने कहा, ‘‘ घटना की सूचना मिलने के बाद माव्दी दमकल स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटे तीन मंजिला इमारत में ऊपर तक फैल गई थीं।’’
उन्होंने कहा लकड़ी का सामान (फर्नीचर) बनाने में इस्तेमाल होने वाले ‘फोम’ और अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई।
खेर ने कहा, ‘‘ मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने 50 से अधिक कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाला। दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

