देश की खबरें | गुजरात : लीलावती ट्रस्ट के 45 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर में ट्रस्ट द्वारा संचालित लीलावती अस्पताल में एक तिजोरी से 45 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और आभूषण सहित अन्य कीमती सामान की कथित चोरी के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर में ट्रस्ट द्वारा संचालित लीलावती अस्पताल में एक तिजोरी से 45 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और आभूषण सहित अन्य कीमती सामान की कथित चोरी के मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

चोरी किया गया कीमती सामान लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट का था जो मुंबई के लीलावती अस्पताल का संचालन एवं प्रबंधन करता है।

शिकायतकर्ता प्रशांत मेहता के अनुसार 31 जनवरी, 2019 को पालनपुर शहर में अस्पताल के भवन में तिजोरी में रखे कीमती सामान की चोरी को अंजाम देने के लिए उनके चाचाओं सहित अन्य आरोपी व्यक्तियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर साजिश रची थी।

शिकायतकर्ता प्रशांत मेहता स्थायी ट्रस्टी किशोर मेहता के बेटे और ट्रस्ट की स्थापना करने वाले कीर्तिलाल मेहता के पोते हैं।

प्रशांत मेहता जोकि एक ‘वास्तविक’ ट्रस्टी होने का दावा करते हैं, पुलिस द्वारा शुरू में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करने के बाद उन्होंने अदालत का रुख किया था। आखिरकार शनिवार दोपहर पालनपुर में अदालत के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (घर में चोरी), 406 (आपराधिक विश्वासघात के लिए सजा), और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत पालनपुर पूर्व पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है

प्रशांत मेहता के मुताबिक आरोपी व्यक्तियों ने जोकि अब ट्रस्टी नहीं हैं, एक-दूसरे के साथ मिलकर सुरक्षा तिजोरी को तोड़ने की साजिश रची और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक चुराए गए कीमती सामानों में 3.5 किलो सोने के आभूषण, बड़ौदा के महाराजा के 8.5 कैरेट के हीरे, चांदी की थालियां, एक सिंहासन, एक अंगूठी सहित सोने और चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 40 से 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\