देश की खबरें | गुजरात: भरूच जिले में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के भरूच जिले में पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली।
भरूच, 12 अगस्त गुजरात के भरूच जिले में पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हांसोट पुलिस थाने में तैनात दीपिका परमार (25) मंगलवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गई।
जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।
अधिकारी ने कहा, “परमार ने रात 11 बजे के आसपास आत्महत्या की। रात में मामले की जानकारी मिली। पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया जो उसके गृहनगर भावनगर ले गए।”
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
West Asia Crisis: पीएम मोदी की CCS बैठक का शिवसेना ने किया स्वागत, कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग
Kerala Assembly Election 2026: त्रिशूर से प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी, पद्मजा वेणुगोपाल के लिए करेंगे रोड शो
Income Tax 2026: 1 अप्रैल से नया कानून लागू, लेकिन इस साल पुराने नियमों के तहत ही भरना होगा रिटर्न
8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!
\