एजेंसी न्यूज

Gujarat: वडोदरा में सहायक से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा शहर में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सहायक के रूप में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Gujarat: वडोदरा में सहायक से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

अहमदाबाद, 7 अक्टूबर : गुजरात (Gujarat) के वडोदरा शहर में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सहायक के रूप में काम करने वाली 24 वर्षीय युवती से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) डी एस चौहान ने बताया कि वडोदरा शहर की अपराध शाखा ने 69 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह भावनगर जिले के पालिताना कस्बे में उस जगह से गिरफ्तार किया जहां वह छिपा हुआ था. यह भी पढ़ें : ओडिशा में मृतकों के नाम पर पॉलिसी जारी करने के आरोप में एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

चौहान ने पीटीआई- को बताया, “कानून की छात्रा, पीड़िता द्वारा आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से वह छिपा हुआ था. एक सूचना के आधार पर, हमने आरोपी को पालिताना से गिरफ्तार किया और उसे वडोदरा ले आए.”

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2021 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).