खेल की खबरें | गुजरात ने बड़ौदा को हराया, लीग चरण में अजेय रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान गुजरात रविवार को यहां विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में बड़ौदा को 40 रन से हराकर लीग चरण में अजेय रहा।

सूरत, 28 फरवरी मेजबान गुजरात रविवार को यहां विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने अंतिम मैच में बड़ौदा को 40 रन से हराकर लीग चरण में अजेय रहा।

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव रावल की 129 गेंद में 102 रन की पारी की बदौलत सात विकेट पर 277 रन बनाए और फिर विरोधी टीम को नौ विकेट पर 237 रन के स्कोर पर रोक दिया।

गुजरात के लिए अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

गुजरात ने इससे पहले छत्तीसगढ़, गोवा, त्रिपुरा और हैदराबाद को शिकस्त दी। बड़ौदा की यह टूर्नामेंट में पहली हार है।

गुजरात की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रहा। टीम ने सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (02) और चिराग गांधी (12) के विकेट जल्दी गंवा दिए। पांचाल को तेज गेंदबाज अतित सेठ (53 रन पर तीन विकेट) ने आउट किया जबकि गांधी को बाबाशफी पठान (47 रन पर दो विकेट) ने पवेलियन भेजा।

बायें हाथ के बल्लेबाज रावल ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का मारा।

रावल ने मध्यक्रम के बल्लेबाज हेत पटेल (84 गेंद में 82 रन, सात चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी की।

तेज गेंदबाज लुकमान मेरीवाला (67 रन पर दो विकेट) ने हेत को केदार देवधर के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा जबकि बाबाशफी ने रावल को आउट करके गुजरात का स्कोर चार विकेट पर 213 रन किया।

चिंतन गजा ने नौ गेंद में 22 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 275 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने सलामी बल्लेबाज केदार देवधर (17) का विकेट जल्दी गंवा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज स्मिट पटेल (73 रन) और विष्णु सोलंकी (37) ने 92 रन जोड़कर पारी को संवारा। गुजरात ने हालांकि इसके बाद जल्दी जल्दी तीन विकेट चटकाकर बड़ौदा का स्कोर चार विकेट पर 135 रन कर दिया जिससे टीम उबर नहीं पाई।

चावला के अलावा तेज गेंदबाज गजा और अर्जन नागवासवाला ने भी दो दो विकेट चटकाए।

दूसरी तरफ हैदराबाद ने बड़े स्कोर वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में गोवा को दो रन से हराया। हैदराबाद ने तन्मय अग्रवाल (150) और तिलक वर्मा (128) के शतकों की मदद से छह विकेट पर 345 रन बनाए जिसके जवाब में गोवा ने केडी एकनाथ (नाबाद 169) और स्नेहल कौथंकर (116) के शतकों की बदौलत कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में पांच विकेट पर 343 रन ही बना सकी।

ग्रुप के एक अन्य मैच में त्रिपुरा को छत्तीसगढ़ के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\