देश की खबरें | गुजरात : तीन नाबालिग बेटियों के साथ दंपति मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के दाहोद शहर में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दाहोद, चार सितंबर गुजरात के दाहोद शहर में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी तीन नाबालिग बेटियां अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।
दाहोद पुलिस थाने के निरीक्षक एच पी करन ने कहा कि सैफुद्दीन दुधईवाला (42), उसकी पत्नी महजबीं (35) और बेटियां आरवा (16), जैनब (16) और हुसैना (7) सुबह सुजाईबाग इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए।
उन्होंने कहा,‘‘प्रारंभिक जांच से लगता है कि मृतकों ने बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह के बीच जहरीले पेय का सेवन किया होगा।”
अधिकारी ने कहा कि दुधईवाला के बुजुर्ग माता-पिता शुक्रवार को सुबह रिश्तेदार के यहां से घर लौटे जिसके बाद उन्हें पांचों के शव मिले।”
सैफुद्दीन के पिता शब्बीर के अनुसार, उनके बेटे ने आर्थिक समस्याओं के कारण यह कदम उठाया होगा।
करन ने कहा कि सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)