देश की खबरें | गुजरात कांग्रेस ने अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, पांच दिसंबर गुजरात प्रदेश कांग्रेस की ओर से यहां शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।

पटेल का 25 नवंबर को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Advertisement को लेकर सभी ब्रॉडकास्टर्स को केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, Online Gaming और Fantasy Sports पर भ्रामक विज्ञापन न दिखाने के दिए निर्देश.

सरदार स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 71 वर्षीय पटेल के बेटे फैसल पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के गुजरात प्रभारी राजीव सातव, अमित चावड़ा, परेश धनानि, भरतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल मौजूद थे।

कार्यक्रम के शामिल हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए फैसल पटेल ने कहा कि दिल्ली स्थित उनका आवास गुजरात के लोगों के लिए हमेशा खुला है।

यह भी पढ़े | आंध्र नाबालिग विवाह मामला: लड़की चिल्ड्रेन होम में, लड़का अपने माता-पिता के साथ.

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि पटेल ने अपना पूरा जीवन समुदाय, राज्य और देश की सेवा में लगा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)