एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात: 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस-आप का मत प्रतिशत 2024 में भाजपा को हराने के लिए काफी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का संयुक्त वोट प्रतिशत भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कम रहा हो, लेकिन उन्हें इस राज्य की 26 लोकसभा सीट में से कुछ पर जीत करने दर्ज करने का यकीन है।

देश की खबरें | गुजरात: 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस-आप का मत प्रतिशत 2024 में भाजपा को हराने के लिए काफी नहीं

अहमदाबाद, चार अप्रैल गुजरात में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का संयुक्त वोट प्रतिशत भले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कम रहा हो, लेकिन उन्हें इस राज्य की 26 लोकसभा सीट में से कुछ पर जीत करने दर्ज करने का यकीन है।

वहीं, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि कोई भी गठबंधन उनकी पार्टी को गुजरात की सभी 26 सीट जीतने से नहीं रोक सकता और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी जमीनी हकीकत का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।

लेकिन कांग्रेस और आप के नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव के आंकड़े अतीत की बात हैं। उनका दावा है कि मतदाताओं की बदलती भावनाओं और नई व्यवस्था के साथ वे भाजपा के खिलाफ अपनी एकजुट लड़ाई के जरिए अधिक संख्या में मतदाताओं को आकर्षित कर पाएंगे।

उन्हें यह भी लगता है कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 26 सीट पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा।

गुजरात की 26 लोकसभा सीट पर एक ही चरण में सात मई को मतदान होगा।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा को 52.50 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस और आप को संयुक्त रूप से 40.2 फीसदी मत हासिल हुए थे।

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से भाजपा को 156 सीट मिली थीं जबकि कांग्रेस ने 17 और आप ने पांच सीट पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''आप विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल है और गुजरात में हम बड़े भाई की भूमिका निभा रहे हैं। गठबंधन निश्चित रूप से भाजपा के खिलाफ मतों के विभाजन को रोकेगा और आप तथा कांग्रेस दोनों की मदद करेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).