एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के व्यापारी का कर्मचारी 4.80 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में गुजरात के एक कारोबारी के कर्मचारी द्वारा कथित रूप से 4.80 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के व्यापारी का कर्मचारी 4.80 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जुलाई इंदौर में गुजरात के एक कारोबारी के कर्मचारी द्वारा कथित रूप से 4.80 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि गुजरात के व्यापारी धर्मेंद्र ने अपने कर्मचारी मसरू रबारी के खिलाफ 4.80 करोड़ रुपये की कीमत वाले सोने के जेवरात लेकर फरार होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि कारोबारी ने रबारी को अपने एक मुनीम के साथ मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों के सुनारों को ये जेवरात बेचने भेजा था।

त्रिपाठी ने बताया,‘‘हफ्ता भर पहले जब मुनीम इंदौर में नाई की एक दुकान में हजामत कराने गया, तो रबारी ये जेवरात लेकर भाग गया।’’

उन्होंने बताया कि जब रबारी का कोई पता नहीं चला, तो जेवरात कारोबारी ने अमानत में खयानत के आरोप में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा के थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी कैमरे के कुछ फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).