देश की खबरें | गुजरात : मंदिर में अश्लील हरकत करने के आरोपी दो भिक्षु को जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के साबरकांठा जिले में इडर की एक अदालत ने सोमवार को उन दो जैन भिक्षुओं को जमानत दे दी, जिन्हें एक दिन पहले ही पूजा स्थल को अपवित्र करने और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक वीडियो क्लिप सामने आयी थी, जिसमें दोनों आरोपी अश्लील हरकत करते देखे गए।

इडर (गुजरात), 29 जून गुजरात के साबरकांठा जिले में इडर की एक अदालत ने सोमवार को उन दो जैन भिक्षुओं को जमानत दे दी, जिन्हें एक दिन पहले ही पूजा स्थल को अपवित्र करने और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक वीडियो क्लिप सामने आयी थी, जिसमें दोनों आरोपी अश्लील हरकत करते देखे गए।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट जेपी प्रजापति ने पुलिस द्वारा मांगी गई 14 दिन की रिमांड की मांग को खारिज कर दिया और पावापुरी जल मंदिर के दो भिक्षु को 15,000 रुपये प्रति के मुचलके, जांच में सहयोग करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करने की शर्त पर जमानत दे दी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजा सागरजी और कल्याण सागरजी को रविवार को आईपीसी की धारा 295 (पूजा स्थल को अपवित्र करना अथवा क्षति पहुंचाना) समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पावापुरी जल मंदिर के एक ट्रस्टी ने शिकायत की थी कि दोनों भिक्षुओं ने सूरत की एक महिला के साथ मंदिर में अश्लील हरकत की थी।

यह भी पढ़े | चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स बैन- यहां देखें पूरी लिस्ट.

यह कृत्य एक वीडियो में कैद हो गया, जिसे अदालत के समक्ष पेश किया गया।

उनके वकील सत्यम शाह ने कहा, '' अदालत ने पुलिस की 14 दिन रिमांड की मांग को खारिज कर दिया और दोनों भिक्षुओं को सशर्त जमानत दे दी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\