देश की खबरें | गुजरात एटीएस ने 35 साल से फरार हत्या के दोषी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने 35 साल पहले पैरोल के दौरान फरार हुए हत्या के दोषी को राजकोट में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, पांच मार्च गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने 35 साल पहले पैरोल के दौरान फरार हुए हत्या के दोषी को राजकोट में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एटीएस की एक टीम ने शुक्रवार को राजकोट जिले के जेतपुर से दोषी धीन्द्र धनानी को गिरफ्तार किया, जहां वह फर्जी पहचान के तहत रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि धनानी को उसके भाई चंद्रकांत के साथ कालू पटेल की हत्या के आरोप में 1984 में गिरफ्तार किया गया था और दोनों के खिलाफ सूरत शहर के चौक बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया दोनों भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, और 1987 में उन्हें अपने छोटे भाई की हत्या के बाद पैरोल पर रिहा किया गया था। वे तब से फरार थे।

अधिकारी ने कहा कि धनानी अपने फरार भाई चंद्रकांत की तरह विदेश भागने के लिए मौके की तलाश में था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि पैरोल के दौरान फरार होने के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव जेतपुर लौट आया और ग्रामीणों और रिश्तेदारों को बताया किया कि उसे उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद वह राजस्थान के जयपुर भाग गया, जहां उसने दलसुखभाई के रूप में नकली पहचान बनाई और कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पैतृक गांव लौटने से पहले एक व्यापारी के रूप में काम किया।

अधिकारी ने कहा कि गुजरात एटीएस के उप-निरीक्षक आर.बी. राणा को सूचना मिली कि धीरेंद्र जेतपुर में एक फर्जी पहचान के तहत रह रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाने और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए तीन महीने तक काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान