देश की खबरें | गुजरात: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र-विरोधी पोस्ट करने के लिए 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कथित रूप से ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘मनोबल तोड़ने वाली’ सामग्री पोस्ट करने के लिए 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कथित रूप से ‘राष्ट्र-विरोधी’ और ‘मनोबल तोड़ने वाली’ सामग्री पोस्ट करने के लिए 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में एक व्यापारी और सरदार पटेल सम्मान संकल्प आंदोलन समिति का संयोजक शामिल है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इन 14 प्राथमिकियों में से दो-दो खेड़ा और कच्छ जिलों में दर्ज की गई जबकि एक-एक जामनगर, जूनागढ़, वलसाड, बनासकांठा, आणंद, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, पाटन और पंचमहल जिलों में दर्ज की गई।

इन 14 आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपियों ने ‘राष्ट्र-विरोधी’ पोस्ट शेयर किए थे, जो ‘सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ सकते थे और लोगों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकते थे’।

गुजरात पुलिस पिछले सप्ताह से ही राज्य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय के निर्देशों के बाद राष्ट्र-विरोधी और मनोबल गिराने वाली सामग्री तथा अफवाहों की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया में निगरानी रख रही है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक ने ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\