एजेंसी न्यूज

गुजरात : अबतक 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी आये कोरोना वायरस की चपेट में

अधिकारियों ने बताया कि उनमें 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में 12 यहां के सरकारी एलजी अस्पताल के कर्मी हैं।

गुजरात : अबतक 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी आये कोरोना वायरस की चपेट में
जमात

अहमदाबाद, 21 अप्रैल गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात अबतक 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें 62 स्वास्थ्यकर्मी और 44 पुलिसकर्मी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में 12 यहां के सरकारी एलजी अस्पताल के कर्मी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. प्रकाश वाघेला ने कहा, ‘‘ 62 स्वास्थ्यकर्मियों में डॉक्टर, नर्से, एंबुलेंस ड्राइवर आदि शामिल हैं।’’

गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि 44 पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से एक निरीक्षक समेत 40 कर्मी अहमदाबाद पुलिस का हिस्सा हैं। ’’

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे इन लोगों में से कुछ से वीडियो कांफ्रेंस से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).