ग्वाटेमाला में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया था, ‘‘अपने बच्चों का ध्यान रखें। अवैध प्रवासियों के रूप में भेजकर उन्हें खतरे में नहीं डालें।’’
इस ट्वीट के साथ ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय फेलिपे गोमेज अलोंजो का भी चित्र संलग्न किया गया था, जिसकी मौत अमेरिकी सीमा गश्ती बल की हिरासत में मौत हुई थी।
इस ट्वीट ने कई लोगों को नाराज कर दिया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर शिकायत की। कुछ लोगों ने कहा कि अमेरिका के इस संदेश को प्रवासियों को धमकी देने के तौर पर देखा जा सकता है।
अमेरिकी दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट से कुछ घंटों बाद यह पोस्ट हटा दिया गया।
अलोंजो की मौत की घोषणा 2018 में क्रिसमस के दिन की गई थी। अलोंजो का पिता उसे अपने साथ अमेरिका ले गया था। उसने सुना था कि यदि वह बच्चे के साथ होगा, तो उसके लिए अमेरिका में प्रवेश आसान हो जाएगा।
उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगी थीं और बाद में सीमा गश्ती बल की हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)












QuickLY