खेल की खबरें | गार्डियोला ने कहा इंग्लिश प्रीमियर लीग के फिर शुरू होने पर चोटिल हो सकते हैं कई खिलाड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब तीन सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहने के बाद इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब तीन सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं।
गार्डियोला ने इसे ‘तैयारियों में अविश्वसनीय कमी’ करार दिया क्योंकि सिटी ने अभी तक केवल अपनी टीमों के बीच एक अभ्यास मैच खेला है। उसकी टीम अगले दो महीने में काफी व्यस्त रहेगी।
सिटी को एफए कप में भी खेलना है और अगस्त के मध्य में उसे चैंपियन्स लीग में खेलना पड़ सकता है, इसलिए उसे एक अगस्त तक प्रति सप्ताह तीन खेलने पड़ेंगे। वह अपना पहला मैच गुरुवार को आर्सनल से खेलेगा।
गार्डियोला ने वीडियो कॉल में कहा, ‘‘आप मुझसे पूछ रहे हो टीम कैसी है। कल हम टीम के स्तर को परखेंगे। हमने इन तीन सप्ताहों में अपनी टीम में भी प्रीमियर लीग की अन्य टीमों की तरह तैयारियों में अविश्वसनीय कमी देखी। यह जर्मनी या स्पेन जैसा नहीं था जिन्हें पांच या छह सप्ताह का समय मिला। ’’
यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.
उन्होंने कहा, ‘‘आप तीन सप्ताह के अवकाश के बाद मैच खेल सकते हो लेकिन हम तो छुट्टियों में आराम ही फरमाते रहे और यही वजह है कि मुझे लगता है कि खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ’’
गार्डियोला ने कहा, ‘‘लेकिन हमें सत्र शुरू करके उसे समाप्त करना होगा ताकि सभी क्लबों का वित्तीय नुकसान जितना संभव हो कम किया जा सके। ’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)