जरुरी जानकारी | दिव्यांगों के आवागमन उपकरणों पर जीएसटी लगना गंभीर मुद्दाः न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने दिव्यांगों के इस्तेमाल वाले आवागमन साधनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने को 'गंभीर मुद्दा' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह व्यापक जनहित से जुड़ा मसला है।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने दिव्यांगों के इस्तेमाल वाले आवागमन साधनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने को 'गंभीर मुद्दा' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह व्यापक जनहित से जुड़ा मसला है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि दिव्यांगों के चलने-फिरने में मददगार उपकरणों पर जीएसटी लगाए जाने का मामला गंभीर है। इसके साथ ही अन्य चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी के मुद्दे से भी निपटना होगा।

याचिकाकर्ता के वकील जय देहदरई ने न्यायालय को बताया कि यह मामला पहले 26 अक्टूबर, 2020 को सूचीबद्ध हुआ था लेकिन इस मामले में मंत्रालय के समक्ष पक्ष रखने की अनुमति दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि पक्ष रखने के बावजूद व्हीलचेयर जैसे उपकरणों पर अब भी जीएसटी लग रहा है।

उन्होंने दिव्यांगों के लिए मददगार साधनों पर जीएसटी लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा, "किसी भी सक्षम व्यक्ति को पैदल चलने के लिए कोई कर नहीं देना होता है।"

इस पर पीठ ने कहा, "हम इसे गंभीर मामला मानते हैं और यह व्यापक सार्वजनिक हित से जुड़ा मसला है। आपकी बात में दम है।... समस्या यह है कि हम नीतिगत बंधनों को किस तरह तोड़ सकते हैं। इसके अलावा हमें अन्य चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी के मुद्दे से भी निपटना पड़ सकता है।"

पीठ ने मामले की सुनवाई 14 सितंबर के लिए मुकर्रर की।

इस मामले में न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल से भी मदद मांगी थी। वेणुगोपाल ने याचिकाकर्ताओं को जीएसटी परिषद के समक्ष पक्ष रखने का सुझाव दिया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\