जरुरी जानकारी | जीएसटी अधिकारियों ने 1,047 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने वाले गिरोह को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी अधिकारियों ने 569 फर्जी कंपनियों के परिचालन और उनके माध्यम से गलत तरीके से 1,047 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

नयी दिल्ली, 26 जून जीएसटी अधिकारियों ने 569 फर्जी कंपनियों के परिचालन और उनके माध्यम से गलत तरीके से 1,047 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के आसूचना अधिकारियों की जयपुर टीम ने 14 राज्यों में फर्जीवाड़ा करने वाले इस गिरोह का पता लगाया है। यह गिरोह दिल्ली में रहकर फर्जी कंपनियों के जरिये फर्जीवाड़ा करता था।

मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली के निवासी रिषभ जैन (30 वर्ष) ने इन फर्जी फर्मों के संचालन के लिए 10 कर्मचारी रखे हुए थे। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने और आंकड़ों की पड़ताल के बाद अधिकारी इस फर्जीवाड़े में शामिल मुख्य व्यक्ति का पता लगाने के साथ उसे पकड़ने में सफल रही।

इस गिरोह ने फर्जी कंपनियों के जरिये 6,022 करोड़ रुपये के कर-योग्य कारोबार को दिखाने वाले बिल जारी किए और इनकी मदद से 1,062 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया।

अभी तक जीएसटी अधिकारियों ने इस गिरोह और ब्रोकरों के 73 बैंक खातों को जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\