जरुरी जानकारी | जीएसटी की जांच इकाई ने पकड़ी पान मसाला विनिर्माण इकाई की 40 करोड़ रुपये की कर चोरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने दिल्ली में एक गैर-पंजीकृत पान मसाला-गुटखा विनिर्माण इकाई की 40 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। डीजीजीआई का गठन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत जांच इकाई के तौर पर किया गया है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने दिल्ली में एक गैर-पंजीकृत पान मसाला-गुटखा विनिर्माण इकाई की 40 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी है। डीजीजीआई का गठन माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत जांच इकाई के तौर पर किया गया है।

डीजीजीआई के आधिकारिक बयान के मुताबिक दिल्ली में गुटखा के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पाबंदी है। इसके बावजूद गैर-पंजीकृत विनिर्माण इकाई अपना परिचालन करती रही, बल्कि लॉकडाउन के दौरान भी उत्पादन करती रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

खुफिया सूचना के आधार पर डीजीजीआई ने कंपनी के कारखाने पर छापा मारकर दस्तावेज इत्यादि जब्त किए।

बयान के मुताबिक 25 जून 2020 को इस कंपनी के मुख्य लाभार्थी के घर, गोदाम और कारखाने इत्यादि पर छापे मारे गए।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

छापे के दौरान कर का भुगतान किए बिना पान मसाला और गुटखा की आपूर्ति करने से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। प्राथमिक जांच के आधार पर कंपनी द्वारा अब तक 40 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ में आयी है।

इस गैर-पंजीकृत पान मसाला और गुटखा कारखाना को चलाने वाले मुख्य आरोपी को केंद्रीय जीएसटी अधिनियम 2017 के उपयुक्त प्रावधानों के तहत 27 जून 2020 को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now