जरुरी जानकारी | जीएसटी ने राज्यों का राजस्व बढ़ाने में मदद की: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने राज्यों के राजस्व को बढ़ाने में मदद की है और इस कर प्रणाली के चौतरफा लाभ देखने को मिले हैं।

नयी दिल्ली, एक जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने राज्यों के राजस्व को बढ़ाने में मदद की है और इस कर प्रणाली के चौतरफा लाभ देखने को मिले हैं।

उन्होंने जीएसटी दिवस 2023 के अवसर पर कहा कि जीएसटी से पहले की व्यवस्था में करों की अधिकता के कारण एक ही उत्पाद पर कई बार कर लगाया जाता था और इसलिए यह उपभोक्ताओं के लिए महंगा हो जाता था।

सीतारमण ने जीएसटी से पहले और उसके बाद कर दरों की तुलना करते हुए कहा, ''जीएसटी ने पिछली व्यवस्था की तुलना में दरों को कम करके उपभोक्ताओं के साथ न्याय किया है।''

जीएसटी लागू होने से पहले भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली खंडित थी, जहां हर राज्य उद्योग के साथ ही उपभोक्ता के लिए भी एक अलग बाजार था।

सीतारमण ने कहा, ''चाहे आम उपभोक्ता की बात हो, चाहे राज्य सरकार की बात हो, कर उछाल का मामला हो, या डिजिटल और सरल कर व्यवस्था हो, जीएसटी एक उदाहरण के रूप में खड़ा है।''

सीतारमण ने कहा, ''जीएसटी से उछाल आया है... केंद्र और राज्य, दोनों को फायदा हुआ है... आज, जीएसटी के बाद किसी भी राज्य को नुकसान (राजस्व का) नहीं हुआ है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान