जरुरी जानकारी | अगस्त में जीएसटी संग्रह 1.43 लाख करोड़ रुपये, लगातार छठे महीने 1.40 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मांग में सुधार, ऊंची दरों और अनुपालन बेहतर रहने से अगस्त में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 28 प्रतिशत बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर मांग में सुधार, ऊंची दरों और अनुपालन बेहतर रहने से अगस्त में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 28 प्रतिशत बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अगस्त लगातार छठा महीना है जब जीएसटी संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। आगामी त्योहारों को देखते हुए यह तेजी जारी रहने का अनुमान है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बेहतर अनुपालन और आर्थिक पुनरुद्धार का जीएसटी राजस्व पर लगातार सकारात्मक प्रभाव बना हुआ है।’’ मंत्रालय ने बताया कि अगस्त, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,43,612 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष के इसी महीने के 1,12,020 करोड़ रुपये के संग्रह से 28 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जीएसटी राजस्व में अगस्त, 2022 तक हुई वृद्धि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी परिषद ने जो कदम उठाए हैं उनका असर स्पष्ट दिख रहा है।’’

हालांकि, जीएसटी संग्रह जुलाई के 1.49 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से कम है। अप्रैल में यह 1.67 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था।

अगस्त, 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,43,612 करोड़ रुपये था जिसमें केंद्रीय जीएसटी 24,710 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 30,951 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 77,782 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 42,067 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,168 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए 1,018 करोड़ रुपये सहित) है।

केपीएमजी में भारतीय भागीदार (अप्रत्यक्ष कर) अभिषेक जैन ने कहा, ‘‘संग्रह लगातार अधिक बना हुआ है जो कोविड के मामलों में उतार-चढ़ाव के बावजूद अर्थव्यवस्था में तेजी दिखाता है। इसकी वजह कुछ हद तक मुद्रास्फीति और बेहतर अनुपालन भी है।’’

एन ए शाह एसोसिएट्स में भागीदार (अप्रत्यक्ष कर) पराग मेहता ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अगले दो से तीन महीने में संग्रह में वृद्धि जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी