जरुरी जानकारी | जीआरएसई का शुद्ध मुनाफा दूसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़कर 58 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में शनिवार को 56 प्रतिशत बढ़कर 58.79 करोड़ रुपये हो गया।
कोलकाता, 13 नवंबर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में शनिवार को 56 प्रतिशत बढ़कर 58.79 करोड़ रुपये हो गया।
युद्धपोत निर्माता इस कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 37.69 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
वित्तवर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान कंपनी को परिचालन से होने वाली आय 421.8 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 272.44 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) 91.13 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 59.99 करोड़ रुपये थी।
30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) एक साल पहले की अवधि में 3.29 रुपये की तुलना में 5.13 रुपये रही।
इस साल 30 सितंबर तक, रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले इस सार्वजनिक उपक्रम के पास 25,071 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)