एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में 14 महीनों के शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल अगस्त में 14 महीनों के उच्च स्तर 12.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 4.2 प्रतिशत थी।

जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में 14 महीनों के शीर्ष पर

नयी दि्ल्ली, 29 सितंबर आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल अगस्त में 14 महीनों के उच्च स्तर 12.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 4.2 प्रतिशत थी।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि से अगस्त महीने में बुनियादी क्षेत्रों की तेजी को बल मिला।

पिछले 14 महीनों की सबसे अधिक वृद्धि दर अगस्त में रही है। पिछला उच्च स्तर जून, 2022 में 13.2 प्रतिशत रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन भी बढ़ा।

इसके पहले जुलाई महीने में इन प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी।

हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में आठ क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की अवधि में 10 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).