एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सितंबर में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर महीने में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर आ गई है। एक साल पहले समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था।

जरुरी जानकारी | प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सितंबर में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर महीने में सुस्त पड़कर दो प्रतिशत पर आ गई है। एक साल पहले समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सालाना आधार पर भले ही कम हो गई, लेकिन अगस्त की तुलना में सितंबर में बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन सुधरा है।

अगस्त, 2024 में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

हालांकि, आठ प्रमुख क्षेत्रों में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र ने सितंबर के महीने में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की।

बुनियादी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 4.2 प्रतिशत रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.2 प्रतिशत थी।

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र शामिल हैं। बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में भारांश 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).