जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि जनवरी में सुस्त पड़कर 3.6 प्रतिशत पर, 15 माह का निचला स्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि जनवरी में सुस्त पड़कर 3.6 प्रतिशत पर आ गयी। यह इसका 15 माह का निचला स्तर है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और बिजली जैसे क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण वृद्धि धीमी हुई।

नयी दिल्ली, 29 फरवरी आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि जनवरी में सुस्त पड़कर 3.6 प्रतिशत पर आ गयी। यह इसका 15 माह का निचला स्तर है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और बिजली जैसे क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन के कारण वृद्धि धीमी हुई।

आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन दिसंबर, 2023 में 4.9 प्रतिशत बढ़ा था। एक साल पहले जनवरी, 2023 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार 9.7 प्रतिशत थी।

इन आठ क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

जनवरी, 2024 से कम वृद्धि दर अक्टूबर, 2022 में 0.9 प्रतिशत थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह अप्रैल-जनवरी के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि में 8.3 प्रतिशत थी।

जनवरी, 2024 में रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक का उत्पादन घटा। समीक्षाधीन महीने में कोयला, इस्पात और बिजली के उत्पादन में वृद्धि की गति धीमी हो गई।

हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और सीमेंट के उत्पादन में सालाना आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\