जरुरी जानकारी | वृद्धि की रफ्तार तीसरी तिमाही में रहेगी कायम, 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़ेगी अर्थव्यवस्था: सीईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक वृद्धि की रफ्तार दिसंबर तिमाही में भी जारी रहेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में आराम से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक वृद्धि की रफ्तार दिसंबर तिमाही में भी जारी रहेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में आराम से 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर लेगी।

उन्होंने कहा कि भारत 2023-24 के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाकर अपनी जीडीपी वृद्धि को कम करके आंक रहा है। कर उछाल के साथ ही मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर से यह स्पष्ट है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक कर राजस्व वृद्धि 16.3 प्रतिशत है, जबकि मौजूदा कीमतों पर जीडीपी वृद्धि 8.6 प्रतिशत है।

नागेश्वरन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''हम जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर रखेंगे लेकिन हम इस अनुमान के साथ पहले की तुलना में अधिक सहज हैं। आर्थिक वृद्धि की रफ्तार तीसरी तिमाही में भी जारी रहेगी।''

भारतीय अर्थव्यवस्था सितंबर तिमाही में 7.6 फीसदी और जून तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी।

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\