एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ‘ग्रो’ की पेशेवर कारोबारियों के लिए समर्पित कारोबारी मंच लाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर ब्रोकिंग कंपनी ‘ग्रो’ अनुभवी और पेशेवर शेयर कारोबारियों के लिए खासतौर पर विकसित एक नया कारोबारी टर्मिनल पेश करने की योजना बना रही है।

जरुरी जानकारी | ‘ग्रो’ की पेशेवर कारोबारियों के लिए समर्पित कारोबारी मंच लाने की योजना

नयी दिल्ली, 14 जुलाई शेयर ब्रोकिंग कंपनी ‘ग्रो’ अनुभवी और पेशेवर शेयर कारोबारियों के लिए खासतौर पर विकसित एक नया कारोबारी टर्मिनल पेश करने की योजना बना रही है।

इस नए टर्मिनल को ‘915’ नाम दिया गया है जो भारत का ऐसा पहला ट्रेडिंग सिस्टम है जो किसी विशेष उपयोगकर्ता या समूह की अत्यंत विशिष्ट और उन्नत ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘‘नया मंच अधिक संख्या में सौदे करने वाले कारोबारियों की जरूरतें पूरी करेगा और इसे ‘ग्रो’ ऐप से अलग पेश किया जाएगा।’’

इसके तहत, कारोबारी अपनी विशिष्ट कारोबार शैलियों और डेटा संसाधनों के आधार पर अपने अनूठे डैशबोर्ड का अनुकूलन कर सकेंगे।

हालांकि, कंपनी ने इसकी पेशकश को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। लेकिन उद्योग के जानकारों का मानना है कि ग्रो का लक्ष्य ‘पेशेवर’ और पूर्णकालिक शेयर कारोबारियों के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करना है।

नया कारोबार टर्मिनल खासतौर पर उन लोगों के लिए होगा जो उच्च प्रदर्शन, उन्नत टूल और पूरी तरह से अनुकूलन-योग्य कारोबारी कार्यक्षेत्र चाहते हैं। यह मंच ऐतिहासिक स्ट्रैडल चार्ट, अत्यधिक अनुकूलन योग्य डैशबोर्ड, वास्तविक समय के लाभ-हानि चार्ट और तेज ऑर्डर निष्पादन जैसी खासियत से लैस होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).