जरुरी जानकारी | कमजोर मांग के कारण मूंगफली, सरसों तेल के भाव स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकॉगो के बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में मांग के कमजोर रहने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को मूंगफली, सरसों तेल के भाव पूर्वस्तर पर रहे। वही पामोलिन और सीपीओ तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी शिकॉगो के बाजार में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में मांग के कमजोर रहने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को मूंगफली, सरसों तेल के भाव पूर्वस्तर पर रहे। वही पामोलिन और सीपीओ तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया।
बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में जहां 0.8 प्रतिशत की तेजी रही, वही मलेशिया एक्सचेंज 0.65 प्रतिशत की गिरावट में रहा।
उन्होंने बताया कि मलेशियाई बाजार मंदा होने के बावजूद बेपड़ता होने की वजह से पामोलिन और सीपीओ तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि इनकी मांग ज्यादा नहीं है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8400-8430 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 5,875 - 5,970 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,050 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2050 - 2,225 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2465-2515 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2665-2760 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,150 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,900 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,100 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,600 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6800-6850।
सोयाबीन लूज 6600-6740 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

