जरुरी जानकारी | सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
नयी दिल्ली, 11 फरवरी वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 15.67 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक उसका शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.98 लाख करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 18.40 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा कर रिफंड के समायोजन के बाद का है।
चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह संबंधी संशोधित बजट अनुमान का करीब 79 प्रतिशत अब तक संग्रहीत किया जा चुका है। संशोधित अनुमान करीब 16.50 लाख करोड़ रुपये रखा गया है जो 14.20 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से अधिक है।
सीबीडीटी के बयान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 15.67 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 24.09 प्रतिशत अधिक है। कर संग्रह के आंकड़े 10 फरवरी, 2023 तक के हैं।
अप्रैल 2022 से 10 फरवरी, 2023 के बीच कॉरपोरेट आयकर की वृद्धि दर 19.33 प्रतिशत रही है जबकि सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह में 29.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

