देश की खबरें | ग्रीष्मा कुठार व रितिका चोपड़ा को संयुक्त रूप से चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुठार और इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा को संयुक्त रूप से 2024 के चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

नयी दिल्ली, 14 मार्च मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुठार और इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा को संयुक्त रूप से 2024 के चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मीडिया फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि एक स्वतंत्र निर्णायक मंडल ने महिला पत्रकारों की 65 से अधिक प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार राधिका रामासेशन (अध्यक्ष), पत्रकार और लेखिका मरियम अलावी और डाउन टू अर्थ पत्रिका के प्रबंध संपादक रिचर्ड महापात्रा शामिल थे।

बयान में कहा गया है कि कुठार को मणिपुर जैसे संघर्ष वाले क्षेत्रों से खोजी रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘उनकी रिपोर्ट में भारत के हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श के सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित रहता है।"

चोपड़ा को शिक्षा और सरकारी नीति के क्षेत्र में उनकी खोजी खबरों के लिए सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार 15 मार्च को शाम छह बजे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सीडी देशमुख हॉल में दिय जाएगा।

इसके बाद बीजी वर्गीज मेमोरियल व्याख्यान होगा और संपादक एवं लेखक टीएन निनान 'कार्य एवं मजदूरी’ विषय पर व्याख्यान देंगे।

इस पुरस्कार का नाम स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक चमेली देवी जैन के नाम पर रखा गया है, जिन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर