श्रीनगर में ग्रेनेड हमला: एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम 11 लोग घायल
श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम 11 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 6 मार्च : श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया जिससे एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम 11 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “शाम चार बजकर 20 मिनट पर आतंकवादियों ने हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर तैनात पुलिस और सुरक्षाबलों पर एक ग्रेनेड से हमला किया.” उन्होंने कहा कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी और 10 अन्य लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड अटैक, आतंकी हमलें में पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल
घायलों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है. अधिकारी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

