Ind vs Aus 4th Test 2023: किम ह्यूज ने कहा, कैमरून ग्रीन लंबे समय तक दुनिया के बने रहेंगे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान किम ह्यूज का मानना है कि यदि कैमरन ग्रीन खुद को फिट बनाए रखते हैं तो वह लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे

कैमरुन ग्रीन ( Photo Credit: Twitter)

सिडनी, 11 मार्च आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान किम ह्यूज का मानना है कि यदि कैमरन ग्रीन खुद को फिट बनाए रखते हैं तो वह लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे. ग्रीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला शतक जमाया. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत के लंच तक एक विकेट पर 129 रन

ह्यूज ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा,‘‘ मैं पिछले कई वर्षों से कह रहा हूं कि यदि वह खुद को फिट रखता है तो वह लंबे समय तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना रहेगा. मुझे इसमें कतई शक नहीं है.’’

ग्रीन जब किशोर खिलाड़ी थे ह्यूज तब से उनके करियर पर नजर रखे हुए हैं.

उन्होंने कहा,‘‘ उसका गेंदबाजी एक्शन बेहद सरल है. और मेरे कहने का मतलब एकदिवसीय ऑलराउंडर से नहीं है। एकदिवसीय प्रारूप में कुछ खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं लेकिन वह दुनिया की किसी भी टीम में केवल बल्लेबाज के रूप में जगह बनाने में सक्षम है.’’

ह्यूज ने कहा,‘‘ अगर वह केवल बल्लेबाज होता है तो फिर नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकता है और अगर वह केवल गेंदबाज होता तो फिर गेंदबाजी का आगाज कर सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी