खेल की खबरें | ग्रीन को कनकशन, बुमराह के शॉट से सिर पर लगी गेंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में चुने जाने के दावेदार हरफनमौला कैमरन ग्रीन के सिर पर शुक्रवार को यहां भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव से गेंद लग गयी।

सिडनी, 11 दिसंबर आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में चुने जाने के दावेदार हरफनमौला कैमरन ग्रीन के सिर पर शुक्रवार को यहां भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के स्ट्रेट ड्राइव से गेंद लग गयी।

वह दिन का अपना दूसरा गेंदबाजी स्पैल डाल रहे थे और जब बुमराह ने स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला तो वह सही समय पर प्रतिक्रिया नहीं कर सके और यह उनके हथेलियों से होते हुए सिर के बायें हिस्से पर लग गयी जिससे वह तुरंत ही नीचे बैठ गये।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020-21: टीम इंडिया को मिली राहत, टेस्ट सीरीज में गदर मचाने के लिए फिट हुआ यह स्टार खिलाड़ी.

नान स्ट्राइकर छोर पर खड़े मोहम्मद सिराज भागकर उन्हें देखने गये।

मेडिकल टीम ने दो मिनट तक उनकी जांच की और यह आल राउंडर कुछ और जांच के लिये खुद ही चलकर मैदान से बाहर चला गया। बल्लेबाज पैट्रिक रोव को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर शामिल किया गया।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का बड़ा बयान, कहा- हम ज्यादा देर तक मैदान पर रहते तो…..

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के टीम डॉक्टर पिप इंगे ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘कैमरन को आस्ट्रेलिया ए के लिये गेंदबाजी करते समय हल्की सी गेंद लगी है। कैमरन के साथ पहली बार ऐसा हुआ है। वह टीम होटल लौट गये हैं और अभ्यास मैच के बचे हुए दोनों दिन नहीं खेलेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे और उनकी हालत के बारे में अपडेट देंगे। ’’

ग्रीन ने मंगलवार को ड्रा रहे पहले अभ्यास मैच में भारत ए के खिलाफ नाबाद 125 रन की पारी खेली थी जिसके बाद उनके टेस्ट पदार्पण की उम्मीद थी।

दूसरे मैच में उन्होंने 6.1 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया। यह शुभमन गिल का अहम विकेट था।

इस हफ्ते के शुरू में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की को पहले अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद हेलमेट पर लग गयी थी।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर दूसरे वनडे के दौरान लगी ग्रोइन चोट के कारण पहले टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि मैच के साथ शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें