जरुरी जानकारी | सीमेंट कंपनियों का हरित ऊर्जा मिश्रण 2024-25 तक बढ़कर 42 प्रतिशत होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनियों का हरित ऊर्जा मिश्रण वित्त वर्ष 2022-23 के 35 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 तक 40-42 प्रतिशत होने की संभावना है। इससे कम ऊर्जा लागत की वजह से सीमेंट कंपनियों को 1.4 से 1.6 प्रतिशत की बचत होगी। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 18 सितंबर सीमेंट कंपनियों का हरित ऊर्जा मिश्रण वित्त वर्ष 2022-23 के 35 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 तक 40-42 प्रतिशत होने की संभावना है। इससे कम ऊर्जा लागत की वजह से सीमेंट कंपनियों को 1.4 से 1.6 प्रतिशत की बचत होगी। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इक्रा रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख सीमेंट कंपनियां मिश्रित सीमेंट की हिस्सेदारी बढ़ाकर अगले 8-10 वर्षों में अपने उत्सर्जन को 15-17 प्रतिशत तक कम करने पर विचार कर रही हैं। इसमें कम क्लिंकर का उपयोग होता है और अंतत: कम ईंधन की जरूरत होती है।

रिपोर्ट के अनुसार, इससे सौर, पवन और अपशिष्ट ताप पुनर्प्राप्ति प्रणाली (डब्ल्यूएचआरएस) क्षमताओं के मिश्रण के माध्यम से हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैकल्पिक ईंधन की ओर भी कदम बढ़ाया जा रहा है।

रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि मार्च, 2025 तक सीमेंट कंपनियों के कुल बिजली मिश्रण में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 40-42 प्रतिशत होगी, जो मार्च, 2023 में लगभग 35 प्रतिशत थी।

एजेंसी की उपाध्यक्ष अनुपमा रेड्डी के अनुसार, डब्ल्यूएचआरएस के लिए प्रति मेगावाट स्थापना लागत 12 से 13 करोड़ रुपये और सौर संयंत्रों के लिए चार से साढ़े चार करोड़ रुपये है। ऐसे में सीमेंट कंपनियों द्वारा अगले दो साल में 537 मेगावाट हरित बिजली जोड़ने की योजना को देखते हुए उनके द्वारा करीब 5,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान है।

रेड्डी ने कहा कि इस तरह के निवेश से इन कंपनियों के लिए बिजली लागत में सालाना 2,000 करोड़ रुपये की बचत होगी।

सीमेंट उद्योग अत्यधिक ऊर्जा-गहन क्षेत्र है और केवल लोहे और इस्पात के बाद प्राथमिक ईंधन के रूप में कोयले के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है।

सीमेंट उद्योग की बिजली की आवश्यकता पारंपरिक रूप से कोयला आधारित स्थापित ताप विद्युत संयंत्रों के साथ-साथ राज्य ग्रिड से पूरी की जाती रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now