खेल की खबरें | ग्रीन और वर्मा ने मुंबई को मजबूत स्कोर दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और तिलक वर्मा की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 192 रन बनाये ।
हैदराबाद, 18 अप्रैल कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और तिलक वर्मा की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 192 रन बनाये ।
वर्मा और ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन) के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये ।
बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे । बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया ।
वर्मा ने 15वें ओवर में मार्को जानसेन को लगातार दो छक्के समेत 21 रन निकाले । अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ा जबकि अगली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाया । इस ओवर में 14 रन बने ।
दूसरी ओर ग्रीन को शुरूआत में जमने में समय लगा लेकिन वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये । दाहिने हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने टी नटराजन को लगातार तीन चौके लगाये और फिर स्ट्रेट ड्राइव पर छक्का जड़ा । इस ओवर में 20 रन बने ।
नटराजन ने 20वें ओवर में काफी रन लुटाये और उनके चार ओवर के स्पैल में 50 रन बने । मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन निकाले ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

