जरुरी जानकारी | देश को विनिर्माण केंद्र बनाने में ग्रीस उद्योग का योगदान होगा अहम: हरदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत के विकसित होने और इसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रीस उद्योग के योगदान को काफी अहम बताया है।

नयी दिल्ली, चार मार्च पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत के विकसित होने और इसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रीस उद्योग के योगदान को काफी अहम बताया है।

पुरी ने गुरुग्राम स्थित एनएलजीआई-आईसी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए ग्रीस उद्योग की अहमियत पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि देश को विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने और आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में ग्रीस उद्योग का योगदान अहम होगा।

भारत में ग्रीस का सालाना बाजार करीब 1.8 लाख टन का है और चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर के साथ इसके वर्ष 2030 तक 2.5 लाख टन हो जाने की संभावना है।

बुनियादी ढांचागत विकास पर भारत सरकार का ध्यान ग्रीस की बढ़ती मांग में बहुत अहम है। ग्रीस सभी प्रकार के गतिमान उपकरणों को चिकनाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत में ग्रीस उद्योग के विकास और संभावनाओं को समर्पित नेशनल लुब्रिकेशन ग्रीस इंस्टीट्यूट-इंडिया चैप्टर (एनएलजीआई-आईसी) इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सिद्धार्थ ग्रीस एंड ल्यूब्स के चेयरमैन सुधीर सचदेवा ने कहा, “हम ग्रीस उद्योग का समावेशी विकास चाहते हैं।”

एनएलजीआई-आईसी के प्रमुख एसएसवी रामकुमार की सह-अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का विषय 'ग्रीस उद्योग की नई संभावनाएं और शुद्ध-शून्य उत्सर्जन' है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट