रूस के कब्जे वाले इलाकों में दवाओं की भारी कमी: राष्ट्रपति जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि उन इलाकों में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज की सुविधा लगभग पूरी तरह से नदारद है, जबकि मधुमेह के मरीजों के लिए ‘इंसुलिन’ या तो उपलब्ध नहीं है या फिर उसे हासिल करना बेहद मुश्किल है.
जेलेंस्की ने कहा कि उन इलाकों में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज की सुविधा लगभग पूरी तरह से नदारद है, जबकि मधुमेह के मरीजों के लिए ‘इंसुलिन’ या तो उपलब्ध नहीं है या फिर उसे हासिल करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने ‘एंटीबायोटिक्स’ की आपूर्ति में भी भारी कमी का दावा किया.
जेलेंस्की ने बताया कि युद्ध के दौरान रूसी सेना यूक्रेन पर अब तक 2,014 मिसाइलें दाग चुकी है, जबकि यूक्रेनी हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने की 2,682 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं. यह भी पढ़ें : इजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि देश में अस्पतालों और अन्य चिकित्सा केन्द्रों सहित लगभग 400 ढांचे या तो नष्ट हो चुके हैं या फिर उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

