एजेंसी न्यूज

Kolkata: कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित गोदामों में लगी भीषण आग

कोलकाता के बीबीडी बाग की एक पुरानी इमारत में स्थित गोदामों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. आखिरी रिपोर्ट मिलने तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी.

Kolkata: कोलकाता के बीबीडी बाग स्थित गोदामों में लगी भीषण आग
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

कोलकाता, 7 जुलाई : कोलकाता के बीबीडी बाग की एक पुरानी इमारत में स्थित गोदामों में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. आखिरी रिपोर्ट मिलने तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्ट्रैंड रोड स्थित एक इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर स्थित गोदामों में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी. घटनास्थल पर दमकल की 16 गाड़ियों को भेजा गया. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. गोदामों में रबर रखा था. यह भी पढ़ें : तृणमूल नेता कुणाल घोष दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल के आवास गए; नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

उन्होंने कहा, ‘‘ यह भीषण आग है और गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है. हमारे अधिकारी इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).