देश की खबरें | केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गुर्जर की घाटी इलाके में रविवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर 15 दमकल की मदद से छह घंटों में काबू पाया गया।

जयपुर, तीन जुलाई जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गुर्जर की घाटी इलाके में रविवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग में कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर 15 दमकल की मदद से छह घंटों में काबू पाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केमिकल फैक्टरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

फैक्टरी रिहायशी इलाके में थी और इसके पास ही गैस सिलेंडर का गोदाम था।

उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने गोदाम से 600-700 गैस सिलेंडर को समय रहते अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

अधिकारी ने बताया कि आग के कारण आसपास के तीन मकानों में दरार आ गई है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीना ने बताया कि आवासीय बस्ती के बीच गैर कानूनी केमिकल फैक्टरी में अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल रखा हुआ था।

उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अग्निशमन की 15 दमकल ने 100 फेरे लगाकर आग पर काबू पाया।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जायेगा।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\