एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में घर से 6.8 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान, नकदी की चोरी के आरोप में ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक घर से 6.8 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी की चोरी के आरोप में 26 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में घर से 6.8 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान, नकदी की चोरी के आरोप में ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार

ठाणे, 30 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक घर से 6.8 लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी की चोरी के आरोप में 26 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना मीरा रोड इलाके में स्थित एक घर में 24 जून और 25 जून की रात को घटी।

मीरा रोड थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे ने बताया कि घर में रहने वाली महिला को बिल्ली के घर में घुसने की आवाज सुनाई दी, जिससे उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि उसके बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी और 77 ग्राम सोने के आभूषण और 9,000 रुपये नकदी से भरा बैग गायब था।

महिला (58) की शिकायत के आधार पर 25 जून को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) (घर में चोरी) और 331 (घर में जबरन घुसना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। मीरा रोड थाने की एक जांच टीम ने तुरंत जांच शुरू की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘खुफिया जानकारी और निरंतर प्रयासों के कारण हमने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।’’

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान एक ग्राफिक डिजाइनर के रूप में हुई है जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और उसी इलाके में रहता है।

बुरांडे ने कहा, ‘‘पूछताछ के आधार पर हमने उसके पास से 5.52 लाख रुपये मूल्य के 69 ग्राम चोरी के आभूषण बरामद किए। अब हम चोरी किए गए शेष जेवर और नकदी को बरामद करने में जुटे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि है क्योंकि मीरा रोड थाने में उसके खिलाफ पहले भी दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).