देश की खबरें | बागपत में दादा-पोते की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत में मीतली रजवाहा पटरी पर खेकड़ा के बसी गांव में खेत से लौट रहे दादा-पोते की हथियारबंद आात लोगों ने सोमवार को गोली मार कर हत्या कर दी।

बागपत (उत्तर प्रदेश), 31 जनवरी बागपत में मीतली रजवाहा पटरी पर खेकड़ा के बसी गांव में खेत से लौट रहे दादा-पोते की हथियारबंद आात लोगों ने सोमवार को गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बदमाश जंगल में फरार हो गए। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है।

इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा के अनुसार, मृतकों की पहचान बसी गांव के किसान सतसिंह (80) और उनके पोता मनदीप (20) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर खेतों पर गन्ना लेने गए थे। जंगल में मीतली रजवाहा पटरी पर गोशाला के पास बदमाशों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके से 12 से अधिक खोखे और दो कारतूस बरामद किए हैं। मनदीप के चेहरे, सिर व हाथ जबकि सतसिंह के हाथ, छाती व सिर में गोलियों के निशान थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\