देश की खबरें | आश्रय गृहों में पली-बढ़ीं तीन युवतियों का भव्य विवाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में आश्रय गृहों में पली-बढ़ी तीन युवतियां बृहस्पतिवार को एक भव्य विवाह समारोह में पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच शादी के बंधन में बंध गईं।

कोटा (राजस्थान), 18 जनवरी राजस्थान के कोटा में आश्रय गृहों में पली-बढ़ी तीन युवतियां बृहस्पतिवार को एक भव्य विवाह समारोह में पुष्प वर्षा और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच शादी के बंधन में बंध गईं।

इन तीन में से दो युवतियां मूक-बधिर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में उपस्थित दो हजार मेहमानों में लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कई लोगों के साक्षात्कार के बाद तीन दूल्हों का चयन किया।

अधिकारियों ने बताया कि कोटा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) की अध्यक्षता में कानूनी साक्षरता प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारियों की एक उप-समिति बनाई गई, जिन्होंने शादी के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, तीन युवतियों में से दो पूनम और सुनीता, मूक-बधिर हैं। पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन से बचाया था। तीसरी महिला मीनाक्षी का पालन-पोषण शहर के विभिन्न आश्रय गृहों में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीनों सिलाई, बुनाई और कढ़ाई में दक्ष हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\