खेल की खबरें | ग्रैंड शतरंज टूर : प्रज्ञानानंदा रैपिड में आखिरी स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग में आखिरी स्थान पर रहे ।
सेंट लुई, 15 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग में आखिरी स्थान पर रहे ।
रैपिड स्पर्धा के तीसरे और आखिरी दिन से पहले उन्होंने तीन मुकाबले हारे और तीन ड्रॉ खेले थे। वह सातवें दौर में अमेरिका के लेनियेर डोमिनिगेज से हार गए और आखिरी मुकाबले में उन्हें अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा ने हराया ।
आठवें दौर में उन्होंने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से ड्रॉ खेला । उनके कुल 18 में से चार अंक रहे ।
रूस के इयान नेपाम्नियाश्चि और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और फिरोजा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे । उनके बाद अमेरिका के लेवोन आरोनियन एक अंक पीछे थे ।
अब प्रज्ञानानंदा को वापसी के लिये ब्लिट्ज वर्ग में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा ।
टूर रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं । भारत के ही डी गुकेश चौथे स्थान पर हैं और इस टूर्नामेंट के बाद होने वाले सिनक्यूफील्ड कप में खेलेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

