विदेश की खबरें | कोरोनो वायरस के कारण अब मार्च में होंगा ‘ग्रैमी अवार्ड’ समारोह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लॉस एंजिलिस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ‘द रिकॉर्डिंग अकादमी’ ने पुरस्कार समारोह को मार्च में आयोजित करने का फैसला किया है।

लॉस एंजिलिस में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ‘द रिकॉर्डिंग अकादमी’ ने पुरस्कार समारोह को मार्च में आयोजित करने का फैसला किया है।

‘ग्रैमी अवार्ड’ को संगीत जगत में ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के समान माना जाता है।

अकादमी और ‘सीबीएस’ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ स्वास्थ्य विशेषज्ञों, हमारे मेजबानों और समारोह में शिरकत करने वाले कलाकारों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद, हमने 63वें ‘ग्रैमी अवार्ड’ को रविवार, 14 मार्च 2021 को प्रसारित करने का निर्णय किया है।’’

वार्षिक कार्यक्रम को पहले 31 जनवरी को आयोजित किया जाना था।

कैलिफोर्निया की लॉस एंजिलिस काउंटी में वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जहां कोविड-19 के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और कैलिफोर्निया में वायरस से हुई मौत के 40 प्रतिशत मामले लॉस एंजिलिस से हैं।

‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ की खबर के अनुसार कैलिफोर्निया में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 74,000 मामले सामने आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\