देश की खबरें | स्नातक दाखिला: डीयू ने सीट आवंटन की पहली सूची की घोषणा बुधवार तक टाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सीट आवंटन की पहली सूची की घोषणा की तारीख को बुधवार तक के लिए टाल दिया है।
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सीट आवंटन की पहली सूची की घोषणा की तारीख को बुधवार तक के लिए टाल दिया है।
पहले यह सूची मंगलवार को जारी की जानी थी।
डीयू ने एक अधिसूचना में बताया कि विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) की पहली सूची बुधवार को जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘यह अधिसूचित किया जाता है कि सीएसएएस आवंटन की पहली सूची कल यानी बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी।’’
उच्चतम न्यायालय बुधवार को डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा दाखिले के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करेगा, तदनुसार सूची अब बुधवार को जारी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले उच्च न्यायालय ने कॉलेज को डीयू द्वारा तैयार की गई प्रवेश नीति का पालन करने को कहा था। इस नीति के मुताबिक, स्नातक पाठ्यक्रमों में गैर अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश देने के लिए सीयूईटी 2022 के अंकों को 100 प्रतिशत भारांक (वेटेज) देना होगा।
कॉलेज ने कहा था कि वह सीयूईटी के अंकों को 85 प्रतिशत और सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार को 15 प्रतिशत भारांक देगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, पहली सीट आवंटन सूची की घोषणा 18 अक्टूबर को की जानी थी।
एक अधिकारी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘विश्वविद्यालय अब 19 अक्टूबर, बुधवार को सूची जारी करेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)